टिकारी नगर निकाय वित्तीय वर्ष 2026- 27 का पेश किया गया बजट

WhatsApp Image 2026-03-19 at 5.19.52 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)-गया जिला के टिकारी नगर निकाय वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट नगर निकाय के सभा कक्ष में बैठक के दौरान पेश किया गया. जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी, नगर निकाय के सभापति एवं सदस्यों ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे. वित्तीय वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026- 27 के बजट का मुख्य सारांश इस प्रकार है. उन्होंने वर्ष 2026- 27 का बजट टिकारी निकाय के सभी शाखों से प्राप्त आंकड़ों जिसमें एवं वर्ष 24-25 एवं वर्ष 25- 26 के माह दिसंबर तक के वास्तविक आय-व्यय एवं अगले वर्ष अर्थात वर्ष 26 -27 में संभावित आय व्यय के आंकड़ों को संकलित कर तैयार किया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि बजट वर्ष 2026 के प्रस्तावित बजट में अनुमानित प्रारंभिक शेष (राशि करोड़ में) 31 करोड़ 76 लाख तथा आगामी वित्तीय वर्ष 26 -27 में 73 करोड़ 14 लाख अनुमानित/आय प्राप्ति का उपलब्ध किया गया है. इस प्रकार वित्तीय वर्ष 26 -27 में कुल 104 करोड़ 91 लाख अनुमानित व्यय उपलब्ध किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि कुल अनुमानित अवशेष राशि 3 करोड़ 52 लख रुपए रहने का अनुमान्य है. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नगर निकाय के सभी बैंक खाता में उपलब्ध प्रारंभिक शेष एवं वर्ष में प्राप्त होने वाली राशि तथा बजट में दिखाए गए कुल भुगतानों के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया है. तथा बजट मुख्य अनुमान इस प्रकार-
बजट सारांश——–राशि रुपए में.
प्रारंभिक शेष अनुमानित-31,76,72579
+अनुमानित आय -73,14,39,246
कुल अनुमानित आय वित्तीय वर्ष 26-27में-1,04,91,11,825
अनुमानित व्यय वित्तीय वर्ष 25- 26-3,52,81,985 है .