हत्या मामले का फरार आरोपी तुलसी मांझी गिरफ्तार
PREM.
परैया : थाना क्षेत्र में हत्या और एसएसटी एक्ट के मामले में नामजद फरार आरोपी तुलसी मांझी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी तुलसी मांझी लंबे समय से फरार चल रहा था।उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
इस दौरान आरोपी के घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था और उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद वह फरार था।शनिवार को पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तुलसी मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
