लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
PREM.
परैया थाना पुलिस ने लूट कांड के एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि श्यामसुंदरपुर थाना सिंहभूमि में दर्ज लूट मामले (धारा 392 भा.द.वि.) के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मामले का आरोपी परैया थाना क्षेत्र के ग्राम दखनेर में छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमाकांत सिंह के पुत्र पंकज सिंह के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
