जिला जदयू संगठन को बिहार में एक नं पर लेकर आएगे – अजय कुशवाहा

WhatsApp Image 2026-03-13 at 5.17.28 PM

DHIRAJ.

गया जी।जनता दल यूनाइटेड का कर्पूरी सभागार जिला कार्यालय का उद्घाटन बिसार तलाब रोड में जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के अध्यक्षता में विधायक मनोरमा देवी, एमएलसी आफाक अहमद, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, पूर्व सांसद विजय मांझी,पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, विनोद यादव, पूर्व विधायक कृष्णंदन यादव के द्वारा किया गया है।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा की जदयू जिला कार्यालय खुलने से पार्टी के कार्यों में सहूलियत होगी और जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में गया जी जदयू का संगठन मजबूती के काम करेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों को एवं उनके विचारधारा को गांव गांव तक बूथ लेवल तक पहुंचाने का काम करेंगे।

जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा की पार्टी कार्यालय कार्यकर्ता के सहूलियत के लिए खोला गया है, उन्होंने कहा की पार्टी में निशांत कुमार के आने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। युवा नेता निशांत कुमार ने नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी, सभी कार्यकर्ताओं को प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक नियमित बैठक करने को कहा गया , उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। जिले का कार्यकर्ता काफी मेहनती हैं, पार्टी और नेता में आस्था रखने वाले लोग को जोड़ा जाएगा , संगठन को पंचायत लेवल, बूथ लेवल तक मजबूत किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष शौकत अली, एलेकजेंडर खान, महानगर अध्यक्ष राजू बर्नवाल, जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योती दांगी, नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी,कुंडल वर्मा, अरुण राव, धनंजय शर्मा, अरविंद सिंह, मधुसूदन राय, सोनम दास, पूनम कुशवाहा, विनोद कुमार , मितंबरा लोहड़े, कैलाश पासवान, राकेश पांडे, बबन चंद्रवंशी, उप प्रमुख सतीश पटेल, बलदेव प्रसाद, लालजी प्रसाद, शहजाद शाह विनोद यादव, अरविंद वर्मा, अजीत शर्मा प्रकाश पटवा, नरेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गण सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल थे।