परैया महादलित टोला में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-05 at 7.38.27 PM

PREM.

परैया महादलित टोला में गुरुवार को मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन टोलासेवक अरविन्द कुमार चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में गांव के बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने मटका फोड़ने के लिए भरपूर कोशिश की। अंततः विजय चौधरी की पुत्री प्रियंका कुमारी ने मटका फोड़कर प्रतियोगिता जीत ली और वह ईनाम की भागीदार बनीं।

उनकी जीत पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर संजीत कुमार, अखिलेश कुमार, गोपाल प्रजापत, सत्येंद्र चौधरी, संतोष कुमार और सुमित कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उत्साह और कार्यक्रम की सराहना की।