पीस एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा विश्व शांति महोत्सव अप्रेल में सफल बनाए गयावासि
DHIRAJ.
राज्यपाल करे उद्धघाटन एवं खान सर शिरकत करेंगे
गया जी।पीस एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय विश्व शांति महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से गया के होटल घराना ट्री में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में आगामी 11, 12 और 13 अप्रैल को होने वाले महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व इकबाल हसन के निर्देशन में तथा शहर के गणमान्य लोगों के मार्गदर्शन में किया जाएगा।इस बैठक में अशोक सिंह, संजय सेठ, अनिल स्वामी, सुदामा कुमार, विनोद उपाध्याय, राहुल शर्मा, अजमत खान, अर्जुन यादव, कमांडर, संतोष सिंह, हलीम खान, आनंद जायड, कुमार, अंकुश बग्गा, फैजान और रंजीत यादव सहित सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे हैं। सभी ने एक स्वर में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व अशांति के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में गया से शांति का संदेश देना अत्यंत आवश्यक है।
महोत्सव के पहले दिन 11 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय शांति संदेश कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वान अपने विचार रखेंगे। दूसरे दिन शहादत दिवस के अवसर पर कवि और शायर देशभक्ति एवं शौर्य का संदेश देंगे। तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रदर्शन के माध्यम से खेल और स्वास्थ्य के जरिए शांति का संदेश दिया जाएगा।इस मौके पर मुख्य रूप से इकबाल हुसैन, संजु साव,अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन, संजय सेठ एवं बोधगम्य होटल एसोसिएशन अध्यक्ष उपिस्थति थे।