8 मार्च से वर्षों से लंबित विकास कार्यो को शुरू कराने हेतु कॉंग्रेस पार्टी का घेरा डालो, डेरा डालो अभियान होगी प्रारंभ
विश्वनाथ आनंद.
गया जी( बिहार)-अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गयाजी जिला के वर्षों से लंबित विकास योजनाओं को पूरा कराने हेतु कॉंग्रेस पार्टी चरणबध्द आंदोलन चला कर सभी योजनाओं के स्थल पर घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित करेगी।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, तारकेश्वर नाथ, आदि ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे . उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की उदासीनता एवं अनदेखी के कारण गयाजी जिला के लंबित कार्यो में गयाजी को अभी तक देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल नहीं करना, गयाजी को रामायण सर्किट से अभी तक नहीं जोड़ने, गयाजी शहर के एक मात्र हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम का अभी तक जीर्णोद्धार नहीं होने, मानपूर प्रखंड के भूस्नडा में 13 वर्षों से प्रस्तावित स्टेडियम सह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने, मानपूर के शादीपूर में प्रस्तावित हैंडलूम टेक्स्टाइल पार्क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने, वजीरगंज के ऐरू गांव में 17 वर्षों से शिलान्यास किया हुआ ऐरू स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना, फतेहपुर प्रखंड के लोधवे में 200 एकड़ जमीन पर मगध कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना, ढाढर सिचाई परियोजना में तिलैया डैम से पानी का समाधान, आयुर्वेद कॉलेज एंड हॉस्पिटल को कब्जाधारियों से मुक्त करा कर माडल आयुर्वेद कॉलेज बनाने,
गया जी शहर में स्थित बिहार राज्य खादी बोर्ड के जमीन पर खादी मॉल का निर्माण कराने, वर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन गया जी रेल्वे स्टेशन को रेल्वे डीवीजन बनाने तथा डी आर एम कार्यालय खोलने, गया जी से मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, की सीधी ट्रेन शुरू करने, गया जी शहर के चारों ओर स्थित चाकन्द , ईश्वर चौधरी हालट, मानपूर, बंधुआ, कष्ठा आदि स्टेशन का चहुंमुखी विकास, खिजरसराय के नौडीहा में निर्माणाधीन माडल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई प्रारम्भ शुरू कराने, गया जी केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ला केंद्रीय कारा करने, गया जी व्यवहार न्यायालय में पटना उच्च न्यायालय का बेंच स्थापित करने, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज को एम्स की तरह विकसित करने, शेरघाटी को नया जिला तथा इमामगंज एवं वजीरगंज को अनुमंडल तथा मैगरा, मउ, तरवां, सरबहदा, चक् न्द को प्रखंड बनाने, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने, आदि सभी लंबित मांगों को पूरा कराने हेतु सरहजमीन पर घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन 08 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा।