लेखन के प्रति रुचि बढ़ाएगी ‘अल्फ़ाज़ का सफ़र’: प्रो. सुरेश चंद्र

WhatsApp Image 2025-12-28 at 4.51.55 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार)-लोकप्रिय शिक्षाविद एवं रामेश्वर प्लस टू विद्यालय, बेलागंज के प्राचार्य अबरार आलम ने अपनी लिखित पुस्तक “अल्फ़ाज़ का सफ़र” दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गयाजी के केंद्रीय पुस्तकालय एवं भारतीय भाषा विभाग के पुस्तकालय को भेंट की। उन्होंने यह पुस्तक भारतीय भाषा विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेश चंद्र के माध्यम से दोनों पुस्तकालयों के लिए समर्पित की।इस अवसर पर प्रो. सुरेश चंद्र ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि “अल्फ़ाज़ का सफ़र” विद्यार्थियों में लेखन के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी तथा भाषा-संवेदना को सशक्त बनाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकों से छात्रों को रचनात्मक सोच की प्रेरणा मिलती है।भेंटवार्ता के दौरान शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में पुस्तकालय की स्थापना होनी चाहिए। पुस्तकालयों के विकास से समाज में शिक्षा का स्तर ऊँचा उठेगा और राष्ट्र प्रगति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर होगा।इस अवसर पर शहर में शैक्षणिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।