जीबीएम कॉलेज में आयोजित “स्मार्ट निवेशक, जागरूक निवेशक” राष्ट्रीय बेविनार का छात्राओं ने उठाया लाभ

WhatsApp Image 2026-01-20 at 7.43.14 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग एवं ‘द एक्सेलेंस ग्लोबल स्किल टी एण्ड डी’ के संयुक्त तत्त्वावधान में “करियर गाइडेंस अॉन फाइनेंशियल लिटरेरी अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में आयोजित इस एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का विषय “स्मार्ट निवेशक, जागरूक निवेशक” था, जिसमें बतौर मुख्य वक्ता सेबी सर्टिफाइड ट्रेनर महिमा पांडे ने कहा कि निवेशकों को किसी भी फंड में निवेश करने से पूर्व नियमों की जानकारी अवश्य ही होनी चाहिए। लुभावने लाभ से संबंधित आकर्षक प्रचार एवं घोषणाओं से सतर्क रहना चाहिए।

कार्यक्रम का समन्वयन अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वीणा कुमारी जायसवाल ने किया। गेस्ट फैकल्टी डॉ सीमा कुमारी, सेमेस्टर टू एवं फोर की कीर्ति, खुशी, गुलनाज, आरती, मुस्कान, आरची, रूबी, सुषमा आदि साठ से अधिक छात्राओं ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया। पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं को निवेश के समय आने वाले खतरों से बचने के लिए व्यावसायिक सहायता लेने की सलाह दी गयी।