स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घोषणानुरूप 10 लाख करें सरकार।

IMG-20260111-WA0026

 

मध्यमवर्गीय परिवार के होनहार बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही साथ सात निश्चय योजना के तहत कालेज शुल्क स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से देने की माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना को जन-जन तक पहुंचाने के संदर्भ में अनंत अनंता ग्रूप आप इंस्टीट्यूशन्स द्वारा जनजागरूकता सेमिनार आरा जिला के पीरो बाजार स्थित बैभव रेस्टोरेंट के मिटींग हाल में आयोजित की गयीजिसका उद्घाटन ग्रूप के फाउंडर ऋषि सर ने किया।

अपने संबोधन में श्री ऋषि सर ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों की शिक्षा हेतु सरकार तो चार लाख क्रेडिट दे ही रही है। आवश्यकतानुसार अपनी संस्था भी सौ प्रतिशत छात्रवृत्ति मेधावी छात्रों को प्रदान करेगी।

सेमीनार सह जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक चेतना मंच के संयोजक सह ग्रूप के जोनल हेड सह नरेंद्र मोदी बिचार मंच (अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक मंच) के राष्ट्रीय सचिव श्री मृत्युंजय गोपाल नाथ ने तकनीकी शिक्षा के बिस्तार हेतु बिहार सरकार के संकल्पों की सराहना करते हुए रखा। तथा अधिक से अधिक लाभ लेने का आवाहन किया।साथ ही चुनाव में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सीमा 4 लाख से10 लाख करने की घोषणा को पुर्ण करने का निवेदन किया। क्योंकि अभी भी ऐसे कोर्स हैं।जो मेधावी छात्र अर्थाभाव में नहीं कर पाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर सह ग्रूप के रीजनल हेड चंदन कुमार ने किया।जबकि सी बी एस ई स्कूल के डायरेक्टर संतोष सिंह ,प्रमेंद्र साहब नाजीर बाबु,मो शहनबाज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रेम कुमार ,मिसम जी,सिंटु कुमार , कमलेश यादव, रिमझिम, तरन्नुम, मुस्तकीम आलम,रिजनल हेड धर्म सर संस्थान के उद्शयों में अच्छी सहभागिता हेतु सम्मानित किया गया।
इस अवसर आकाश कुमार,प्रवीण पाण्डेय,आशीष पाठक,योगेश , सीताराम, प्रेमनाथ राय, आदि नेसेमिनार में भाग लिया। In