कुर्किहार गांव में किय़ा गया होली मिलन सह अभिनंदन समारोह

WhatsApp Image 2026-02-22 at 8.57.56 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार )- गया जिला के वजीरगंज प्रखंड के कुर्किहार में रविवार को होली मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वजीरगंज विधायक वीरेन्द्र सिंह पहुंचे। समारोह के दरम्यान सबसे पहले सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। गायन मंडली ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी,

जिसमें विधायक वीरेन्द्र सिंह एवं ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर होली के गायन का आनंद लिया। समारोह के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया। आयोजक सदस्य डॉ सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में दो पीसीसी पथ का भी उद्घाटन विधायक वीरेन्द्र सिंह ने किया है। दोनों पथों की कुल लम्बाई लगभग 13 सौ फीट है, जिसका निर्माण 10 लाख 62 हजार रूपए प्राक्कलित राशि से की गई है।इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजनता मौजूद थे|