शेखपुरा मोहल्ला में युवक ने लगाई आग, मौत; पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Image 2026-02-15 at 3.44.38 PM

PREM KUMAR.

शेरघाटी। थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला में एक युवक द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवक ने घर में ही खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों को घटना की भनक लगते ही वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।बताया जाता है कि युवक अपनी पत्नी के घर नहीं आने से नाराज था। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभु प्रसाद के पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।