संत शिरोमणि रैदास भारत के मुकुटमनी हैं- डॉक्टर विवेकानंद मिश्र
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)- संत शिरोमणि रैदास भारत के मुकुट मनी है . हमारे यहां महापुरुषों के वचन आदिकाल से आज तक चर्चा और चिंतन का विषय रहा है। संत शिरोमणि रविदास का चरित्र सद्भाव और सौमनस्य की उस सनातन संस्कृति को व्यक्ति की चेतना में जागृत करता है, जो भारतीयता का प्राण तत्व है। यह उद्गार है विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कौटिल्य मंच एवं भा• राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्र का है। गोल बगीचा स्थित हरि अनंत सेवाधाम के प्रांगण में भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के द्वारा आयोजित संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर मिश्र ने कहा कि उनका चिंतन दर्शन मानवतावादी था।मंच एवं महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य सच्चिदानंद मिश्र ने कहा कि रविदास जी उस समय उस राज्य व्यवस्था के लिए भारतीयों को तैयार कर रहे थे, जो उनकी दृष्टि में आदर्श राज्य होना चाहिए।
यही कारण था यह उनका अंतर मन से घोष किया था कि “छोट बड़ सभ सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न” अधिवक्ता मोहम्मद याहिया खाने कहा कि रविदास जी के सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक विचारों के प्रचार प्रसार के लिए देश के अनेक हिस्सों में आज भी अनेक आश्रम कार्यरत है जहां मानवता की भलाई के लिए सच्चा मार्ग दिखाया जाता है समाजसेवी जगन गिरी ने कहा कि संत रविदास जी उन गिने चुने संतों में है जो लोग के साथ परलोक के साथ लोकगीत के भी चिंता हृदय आत्मा से करते थे। उन्होंने पराधीनता को पाप कहा था।जीएस रामचंद्र दास, सिद्धार्थ कुमार, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर शशि यादव, वेद प्रकाश, मुकेश पांडे, राजेश कुमार, विपिन कुमार, मृदुला मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, डॉ दिनेश कुमार सिंह, राम भजन दास, डॉ रविंद्र कुमार, अधिवक्ता मनोज कुमार विश्वकर्मा, रमाशंकर मिश्रा, गणेश मिश्रा, डॉ• जितेंद्र कुमार मिश्रा, नौरंगी दास, पूनम सिन्हा, सरवन कुमार, सोना दास, कइल दास, उपेंद्र प्रसाद सिंह, दीपक पाठक, फूल कुमारी, भूखन दास, सुरेश प्रजापति, डॉक्टर गोपी, नीलम कुमारी, प्रोफेसर अशोक कुमार, मनीष कुमार, डिंपल कुमारी, बेबी कुमारी, नसीम आलम, अमरनाथ पांडे, दिलीप कुमार, शीतल कुमारी, निरंजन प्रसाद, विश्वजीत चक्रवर्ती, दिव्यांशु मिश्रा, अभय पाठक, डाॅ.जितेंद्र कुमार मिश्र, कविता राउत, पूजा कुमारी, किरण पाठक, रंजना पांडे, नेहा पाठक, अनामिका पांडे रीता पाठक राजेश त्रिपाठी का नाम शामिल है.