नीतीश के नेतृत्व में हुआ बिहार का नवनिर्माण : प्रभाकर मिश्र

WhatsApp Image 2026-04-13 at 4.32.41 PM

DHIRAJ.

विकास के प्रतीक हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

एनडीए सरकार में हर वर्ग और हर तबके के लिए हुआ काम

गया जी।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास का प्रतीक बताया और कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार का नवनिर्माण किया है। आज का बिहार सुशासन और न्याय के साथ विकास के लिए जाना जाता है। 2005 के बाद बिहार की सूरत भी बदली और सीरत भी बदला। आज राष्ट्रीय फलक पर बिहार की पहचान तेज रफ्तार के साथ विकास करनेवाले प्रदेश के रूप में है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को और एनडीए सरकार को है।मिश्र ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार के विकास की रफ्तार कभी थमनेवाली नहीं है। राज्यसभा की सदस्यता प्राप्त करने के बाद भी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का मार्गदर्शन बिहार को मिलता रहेगा। 2005 के पहले के जंगल राज से बिहार निकलकर आज विकसित प्रदेश बनने की राह पर है।

जल्द ही बिहार की गिनती देश के विकसित प्रदेशों में होगी। मिश्र ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली आपूर्ति और महिला सशक्तीकरण में बिहार ने मिसाल कायम की है। एनडीए सरकार हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता (अनुदान के रूप) में प्रदान कर रही है, जिसके बाद 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान है। जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों ग्रामीण महिलाओं को लघु उद्योगों और बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया गया है। साइकिल योजना से न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने का साधन प्राप्त हुआ है, बल्कि इससे बेटियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।रोजी-रोजगार के क्षेत्र में भी एनडीए सरकार ने इतिहास रचा है। जल्द ही एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।श्री मिश्र ने कहा कि एनडीए सरकार में हर वर्ग और हर तबके का विकास हुआ है।‌ हर वर्ग एनडीए सरकार में बिहार के हुए विकास से अभिभूत है। 125 यूनिट तक बिजली माफ कर एवं वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाकर सरकार ने सभी वर्गों को राहत दी है। युवाओं को काम, किसानों को उनकी उपज का उचित दाम और वृद्धजनों का सम्मान एनडीए सरकार का लक्ष्य है।