रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज के प्रांगण में सखी सहायता डेस्क का गठन एवं पोक्सो एक्ट पर किया गया परिचर्चा

WhatsApp Image 2026-04-11 at 8.48.23 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-गयाजी जिला के रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज के प्रांगण में सखी सहायता डेस्क का गठन एवं किशोरी अवस्था कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई l जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ मैनेजर विजेंद्र कुमार, एo एनo एमo संध्या कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी मिथिलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने यौन अपराध एवं बालिकाओं की समस्याओं की समाधान पर परिचर्चा विस्तार पूर्वक किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की नोडल शिक्षिका रिंकू कुमारी ने आए अतिथियों का स्वागत किया और बालिकाओं को किड्स देकर अपने दैनिक जीवन में उनके उपयोग को विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला.

प्रधानाध्यापक ने पोक्सो एक्ट पर विस्तार से चर्चा की और किशोरियों के एनीमिक होने पर दवा का सेवन करने और किसी प्रकार की सामाजिक विभिन्नता , यौन शोषण लिंग भेद पर उठाए जाने वाले सरकारी नियमों की जानकारी दी . उन्होंने कहा कि आप शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ रहकर ,शिक्षा ग्रहण करें .खान-पान पर बालिकाएं ध्यान दें. एक स्वस्थ बालिका के कारण ही स्वस्थ भारत बनेगा. किसी प्रकार की अफवाह में नहीं पड़े ,अगर कोई उन्हें विद्यालय आने-जाने या शिक्षा ग्रहण करने में आपत्ति करता है ,तो उसकी जानकारी अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक -शिक्षकों को भी दें lइस किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम में रिंकू कुमारी , मधुबाला कुमारी, एंटीना कुमारी ,दिवाकर कुमार, प्रदीप कुमार ,प्रीति कुमारी, रीमा सिंह ,चंद्रमणि प्रसाद ,राजेश कुमार ,राजू इत्यादि शिक्षक -शिक्षकों ने विशेष रूप से भाग लिया और बालिकाओं को उनके दैनिक जीवन में होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया l इस दौरान काफी संख्या में विद्यालय परिवार मौजूद थे.