2026 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में 469 अंक प्राप्त होने पर आदित्य कुमार पांडेय को किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.52.26 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद ( बिहार)-बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 2026 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में 469 अंक प्राप्त करने पर धनिवार, सुन्दरगंज ( औरंगाबाद) निवासी श्री अमित कुमार पाण्डेय जी के सुपुत्र चि० आदित्य कुमार पाण्डेय को उनके घर पर जाकर मग विद्वत् परिषद् देवधाम, औरंगाबाद बिहार के द्वारा प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया, बालक को बहुत – बहुत बधाई

एवं अशेष शुभकामनाएं! इस मौके पर संस्थापक एवं संरक्षक श्री गुप्तेश्वर पाठक जी, ट्रस्टी आचार्य रविंद्र कुमार मिश्रा , प्रवक्ता इंजिनियर बीरेंद्र कुमार पाठक जी, श्री संतोष कुमार मिश्र जी, वंशीधर पाण्डेय जी, आलोक कुमार पाण्डेय जी,पवन कुमार पाण्डेय जी उपस्थित थे