-डॉ विजय करण का निधन चिकित्सा जगत, साहित्य जगत, एवं पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति
DHIRAJ.
गया जी। प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ के राष्ट्रीय संरक्षक मंडल के सम्मानित सदस्य डॉ विजय करण के निधन पर शब्दवीणा परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने डॉ करण के निधन को शब्दवीणा परिवार के लिए ही नहीं, अपितु सारे गयावासियों के लिए अत्यंत दुःखद बतलाया। शब्दवीणा की ओर से शोक पत्र साझा करते हुए डॉ रश्मि ने कहा कि डॉ विजय करण का स्वभाव अत्यंत स्नेहिल एवं उत्साहवर्द्धक था। उनका निधन चिकित्सा जगत के साथ साहित्य जगत एवं पूरे समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। डॉ करण गया जी में जन्मे शिशुओं एवं बच्चों के लिए वरदान जैसे ही थे। डॉ रश्मि ने गत वर्ष जीबीएम कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा 8 अक्टूबर को आयोजित एक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ विजय करण की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि इस क्षणभंगुर जीवन में हम किनसे, कब, और कहाँ अंतिम बार मिल रहे हैं, कहा नहीं जा सकता। डॉ विजय करण जी हम सबकी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। शब्दवीणा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक महावीर बजाज, राष्ट्रीय सचिव महावीर सिंह वीर, राष्ट्रीय संरक्षक मंडल के सदस्य प्रो डॉ शंभु कुशाग्र, प्यारचन्द कुमार मोहन, राष्ट्रीय परामर्शदाता अजीत अग्रवाल, पुरुषोत्तम तिवारी, डॉ राधानंद सिंह एवं राजन सिजुआर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री डॉ रवि प्रकाश, राष्ट्रीय उप संगठन मंत्री पंकज मिश्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी आदि ने भी डॉ विजय करण के अकस्मात निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
डॉ विजय करण को शब्दवीणा के सभी प्रदेश व जिला समितियों के पदाधिकारी व सदस्यगण भावसुमन अर्पित कर रहे हैं। गया से मैक्स अवस्थी, अजय कुमार, जैनेन्द्र कुमार मालवीय, रूपक सिन्हा, डॉ. के. के. मिश्र, दिनेश कुमार, रजनी त्यागी, डॉ ज्योति प्रिया, जहानाबाद से प्रो सुबोध कुमार झा, ललित शंकर, अनिल कुमार व दीपक कुमार, औरंगाबाद से डॉ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र, पश्चिम बंगाल से रामनाथ बेख़बर, राम पुकार सिंह, हीरा लाल साव, संजीव कुमार दुबे, जनार्दन प्रसाद मिश्र, उषा जैन, झारखंड से डॉ विजय शंकर, अरुण कुमार यादव, श्री ठाकुर, डॉ इति कुमारी, सोनाली भारती, सोनम झा, श्रवण यादव, डॉ परशुराम तिवारी, डॉ करुणा पंजियारा, महाराष्ट्र से डॉ कनक लता तिवारी, लाल बहादुर यादव, जागृति सिन्हा, लक्ष्मी यादव, श्रीधर मिश्रा, कर्नाटक से निगम राज़, डॉ मधुकर राव लारोकर, मैथिली राव, मध्य प्रदेश से अरुण अपेक्षित, गोविंद सूचिक, अनंग पाल सिंह भदौरिया, कर्नल गोपाल अश्क़, हरियाणा से अशोक कुमार निःस्वार्थी, कीर्ति यादव, सोनल शुक्ल, महेश चंद्र शर्मा राज, सरिता कुमार, सरोज कुमार, उत्तर प्रदेश से अनुराग सैनी, राम देव शर्मा राही, आदर्श सक्सेना, गुजरात से नंदकिशोर जोशी सहित शब्दवीणा के विभिन्न प्रदेश एवं जिला समितियों के सदस्यों ने डॉ विजय करण को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
