मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
PREM.
सनराइज कोचिंग सेंटर के संचालक मनोज कुमार द्वारा मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।सम्मानित होने वाले छात्रों में अक्षय कुमार, कुणाल कुमार, सागर कुमार, करिश्मा कुमारी, सौरभ कुमार, अंकित कुमार, सचिन कुमार, मोहम्मद आलम खान, भारती कुमारी, स्वीटी कुमारी एवं विक्रम कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस मौके पर मनोज कुमार ने कहा कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य लोगों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस तरह के सम्मान समारोह से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।
