“जन-जन की भागीदारी, गरीबों की आवाज — हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) का संकल्प”

WhatsApp Image 2026-03-30 at 7.02.22 PM

DHIRAJ.

गया जी।हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) पार्टी द्वारा गया जिला इकाई के मार्गदर्शन में एक ऐतिहासिक एवं व्यापक सदस्यता अभियान का सफल आयोजन किया गया है। यह अभियान फतेहपुर प्रखंड के ग्राम अदलपुर, राजाराम चक, रघुनाथपुर, धरमपुर, बापूनगर, नौडीहा, बेलदरिया, रगनियाटांड़, मतला एवं भेड़वा सहित गुरुआ प्रखंड के वर्मा गांव में जोश, उत्साह और अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ संचालित किया गया है।
फतेहपुर प्रखंड में अभियान का कुशल नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार एवं महिला प्रखंड अध्यक्ष ललिता देवी द्वारा किया गया है, वहीं गुरुआ प्रखंड के वर्मा गांव में जिला प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी श्रीमती सुषमा दांगी, छात्र जिला अध्यक्ष श्री सत्यम युवराज तथा प्रखंड अध्यक्ष श्री रामजी मांझी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली रूप से संपन्न हुआ है।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में, लगभग 300 से अधिक जागरूक नागरिकों ने पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं सामाजिक न्याय आधारित विचारधारा में अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीण क्षेत्रों में उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि आमजन अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है और एक सशक्त विकल्प के रूप में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा केवल एक राजनीतिक सोच नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाने का एक सशक्त जनआंदोलन है। हमारा लक्ष्य है कि हर गरीब, वंचित और शोषित परिवार तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सम्मानजनक जीवन की बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि आदरणीय जीतन राम मांझी के संघर्षशील नेतृत्व एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सम्राट डॉ. संतोष कुमार मांझी के ऊर्जावान मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर जन-जन तक अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। यह सदस्यता अभियान न केवल संगठन विस्तार का माध्यम है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक निर्णायक पहल भी है।
आज का यह सफल आयोजन यह स्पष्ट संकेत देता है कि आने वाले समय में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) एक सशक्त जनआधारित राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरकर प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।