परैया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-29 at 5.16.46 PM

PREM.

गयाजी जिले के परैया स्थित +2 उच्च विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपेंद्र प्रसाद दाँगी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं आगामी रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार दाँगी, डॉ. अनुज कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, उपेंद्र सिंह, आनंदी सिंह, पप्पू पासवान, चंदेश्वर माँझी, त्रिलोकी माँझी, पुनिया देवी, रंजू देवी, वीरू कुमार चंद्रवंशी, उदय चौधरी, रंजीत चौहान और रामेश्वर भगत समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर संगठन को और मजबूत बनाना तथा आगामी चुनावों के लिए तैयार करना था। अंत में सभी अतिथियों ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।