हसपुरा गुमटी के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, यूपी का रहने वाला था मृतक
संवाददाता ।
परैया,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसपुरा गुमटी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भटौली गांव निवासी पन्नालाल राजभर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलती ट्रेन से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।हसपुरा गुमटी के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, यूपी का रहने वाला था मृतक।