उमंगेश्वरी शक्तिपीठ के प्रांगण में मां उमंगेश्वरी सत्यचंडी महायज्ञ का दिनांक -6 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा आयोजन
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद ( बिहार)-बिहार के औरंगाबाद जिला स्थित मदनपुर प्रखंड के उमंगेश्वरी शक्तिपीठ के प्रांगण में मां उमंगेश्वरी सत्य चंडी महायज्ञ का आयोजन दिनांक-6 अप्रैल 2026 से दिनांक- 11 अप्रैल 2026 तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा . उक्त जानकारी उमंगेश्वरी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री बालमुकुंद बाबा उर्फ तारा शंकर ( महाकाल चक्राचार्य) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है कि उक्त महायज्ञ में उच्च कोटि के आचार्य,विद्वान प्रवचनकर्ता एवं सिद्ध महात्माओं का शुभागमन हो रहा है .
उन्होंने आगे कहा कि कुमारी कन्याओं का शीघ्र विवाह ,पति पत्नी का सुखमय जीवन, संतान प्राप्ति एवं पारिवारिक अंतर कलह से मुक्ति हेतु यंत्र एवं विशिष्ट कलश पूजनादि कार्य में भाग लेकर जीवन सार्थक करने की अपील भक्तजनों से किया है. उन्होंने कहा कि काफी संख्या में कलश स्थापना एवं जल यात्रा एवं यज्ञ में भाग लेकर समस्त बाधाओ को दूर करके पुण्य के भागी बने . उन्होंने कहा कि दिनांक-06.04.2026 दिन सोमवार को जलयात्र, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्नि प्रकाटय,
दिनांक-0 7.04.2026 दिन मंगलवार वेदी पूजन ,चंडीपाठ एवं आहुति प्रारंभ.
दिनांक-0 8.04.2026 ,10.0 4.26 पूजन हवन एवं पाठ आहुति .
दिनांक- 11.0 4 .2026 दिन- शनिवार यज्ञपूर्णाहुति, भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिनांक-0 6 .04.2026 से 10.0 4.2026 तक रात्रि में प्रवचन एवं रासलीला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
