टिकारी राज इंटर स्कूल के मैदान में लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहली बार किया गया आयोजन
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-गयाजी जिला के टिकारी राज इंटर स्कूल के मैदान में लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नेशनल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक रंजन और समाजसेवी छोटू मियाँ ने फीता काटकर किया .उद्घाटन मैच में सासाराम टीम आकाश वैभव क्रिकेट अकादमी और गया की यंग बॉयज क्रिकेट अकादमी के बीच खेल खेला गया.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए यंग बॉय ने 20 ओवर में 188 पर 9 विकेट के नुकसान पर रन बनाया ,जवाब में सासाराम की टीम शुरुआत अच्छी मिलने के बाद लड़खड़ाती रही और कुल टोटल 20 ओवर में 168 रन 9 विकेट के नुकसान पर अंत हुआ .बेहतर प्रदर्शन के लिए बाइबीसी सी गया के खिलाड़ी हर्षित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया .मंच पर मौजूद सुधीर नीतीश अनमोल मुख्य रूप से शामिल थे.
