बिहार दिवस 2026:पीएम नरेन्द्र मोदी ने सराहा बिहार, सीएम नीतीश कुमार बोले– यह गर्व का क्षण

WhatsApp Image 2026-03-22 at 5.46.53 PM

RAJIV .

पटना, 22 मार्च।बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए संदेश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और विकास प्रयासों की सराहना बिहार की जनता के लिए गर्व की बात है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिहार सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होनें यह भी कहा कि केंद्र सरकार का सहयोग मिलने से बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री के संदेश में बिहार की ऐतिहासिक भूमिका और देश के लोकतांत्रिक एवं बौद्धिक विकास में इसके योगदान की चर्चा की गई है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण तक बिहार के महापुरुषों की भूमिका को रेखांकित करते हुए हाल के पिछले वर्षों में राज्य में आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और कल्याणकारी योजना में हुई अभूतपूर्व प्रगति की सराहना की है।वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के कर्मठ और प्रतिभाशाली लोग प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने एक्स पर सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया है।