मार्च में होगा वीएमसी का नेशनल एडमिशन टेस्ट
CORRESPONDENT.
पटना: विद्यामंदिर क्लासेज (VMC), जो जेईई (मेन व एडवांस) और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देश का प्रमुख कोचिंग संस्थान है, अपने फ्लैगशिप नेशनल एडमिशन टेस्ट (NAT) का आयोजन 21, 22, 28 और 29 मार्च को करने जा रहा है। यह स्कॉलरशिप-कम-एडमिशन टेस्ट देशभर के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।यह परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं में जाने वाले छात्रों के लिए है, जिसके माध्यम से उन्हें VMC के विभिन्न क्लासरूम और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में प्रवेश के साथ-साथ 100% तक की स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस टेस्ट के जरिए छात्र जेईई, नीट, ओलंपियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मजबूत आधार बना सकते हैं।
चयनित छात्रों को मेंटॉरशिप और मोटिवेशनल सेशंस, नि:शुल्क डाउट रिजॉल्यूशन, नजदीकी वीएमसी केंद्र पर अकादमिक सहयोग, वैज्ञानिक तरीके से तैयार ई-स्टडी मैटेरियल और असीमित मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।वीएमसी के सह-संस्थापक बृज मोहन के अनुसार, संस्थान की शिक्षण पद्धति छात्रों की जरूरतों को समझते हुए तैयार की गई है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए www.vidyamandir.com पर विजिट किया जा सकता है।
