राज्यसभा चुनाव में एणडीए के जीत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यो एवं विकास की जीत है – डॉ मनीष पकंज मिश्रा
DHIRAJ.
एनडीए के उम्मीदवारों की यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि यह बिहार की जनता के उस भरोसे की जीत है – राजेंद्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर
पत्रकारो मे भेद भाव नही होनी चाहिए.
गया जी।बिहार से राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांचों उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवारों की यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि यह बिहार की जनता के उस भरोसे की जीत है जो उन्होंने विकास, सुशासन और स्थिरता की राजनीति पर जताया है। पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने जिस प्रकार विकास, आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर तेज गति से प्रगति की है, उसी का प्रभाव बिहार की राजनीति में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए हैं, जिसके कारण जनता का विश्वास लगातार एनडीए के साथ मजबूत हुआ है। राज्यसभा चुनाव में मिली यह सफलता उसी जनसमर्थन का प्रमाण है।डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। यह परिणाम दर्शाता है कि बिहार की जनता विकास की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है और वह ऐसे नेतृत्व के साथ खड़ी है जो प्रदेश और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प रखता है।उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्यसभा में बिहार की जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और राज्य के विकास तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
