कोच्चि (केरल) में आयोजित IWDC 3.0 की बैठक में माननीय परिवहन मंत्री श्री श्रवण कुमार द्वारा महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं

WhatsApp Image 2026-01-23 at 2.18.17 PM

RAJIV SINGH.

दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को कोच्चि, केरल में आयोजित Inland Waterways Development Council (IWDC) 3.0 की बैठक में बिहार सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री श्रवण कुमार ने अंतर्देशीय जलमार्गों के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मांगें रखीं। बैठक का आयोजन भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI), पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया।
[2:20 pm, 23/01/2026] Shakti: 1️⃣ बिहार में जल परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार: पटना में 1200 करोड़ की वाटर मेट्रो परियोजना प्रस्तावित

2️⃣ गंगा से खुलेगा विकास का नया द्वार: बिहार में जल परिवहन को गति दे रही सरकार — परिवहन मंत्री श्रवण कुमार

3️⃣ सड़क-रेल से सस्ता और पर्यावरण अनुकूल विकल्प: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन नेटवर्क होगा मजबूत — श्रवण कुमार

4️⃣ पटना, सोनपुर और कटिहार बनेंगे जलमार्ग लॉजिस्टिक हब: माल ढुलाई और यात्री परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार — परिवहन मंत्री

एक नजर में (Fact Box)

▪️ बिहार में कुल राष्ट्रीय जलमार्ग : 07
▪️ कुल लंबाई : 1187 किमी
▪️ राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (गंगा) : 480 किमी (बिहार में )
▪️ जलमार्ग से माल ढुलाई लागत : ₹1.30 प्रति टन/किमी
▪️ रेल मार्ग लागत : ₹2.41 प्रति टन/किमी
▪️ सड़क मार्ग लागत : ₹3.62 प्रति टन/किमी
▪️ पूर्ण परियोजनाएँ : ₹827 करोड़
▪️ निर्माणाधीन परियोजनाएँ : ₹512 करोड़
▪️ प्रस्तावित नई परियोजनाएँ : ₹1821 करोड़
▪️ पटना वाटर मेट्रो प्रस्ताव : ₹1200 करोड़
▪️ राज्य में घाटों की संख्या : 1550
▪️ संचालित नौकाएं : लगभग 7000