गया में रक्तदान शिविर का आयोजन, परैया के युवाओं को किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-03-15 at 8.03.18 PM

DHIRAJ.

शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वारा गया शहर के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर परैया प्रखंड के कई युवाओं को सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित होने वालों में मुकेश कुमार भदानी, पवन कुमार, दीपू भदानी, टिंकू भदानी, कुणाल सेठ, अभिजीत तरवे और लक्की शामिल रहे।

इन सभी को भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के हाथों सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और युवाओं को बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेना चाहिए।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के रक्तदान शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।