पति – पत्नी के विवाद में कुदा प्रेमी, प्रेमिका के पति को पेट्रोल छिड़कर कर जलाया

WhatsApp Image 2026-03-13 at 7.25.41 PM

PREM.

गया। आग जलाने को लेकर दो दिन पहले वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का फर्द बयान दर्ज किया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू यादव को लुटुआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट का मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की गई और पीड़ित के बयान के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।