आमस के सीओ बनाये गए अमित कुमार सिंह किया पदभार ग्रहण

WhatsApp Image 2026-03-07 at 6.37.50 PM

CHANDAN.

शेरघाटी। आमस अंचल में शनिवार को नए अंचलाधिकारी के रूप में अमित कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे शेरघाटी अंचल में राजस्व पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए उन्हें आमस अंचलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अंचल कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की जानकारी ली तथा लंबित मामलों की समीक्षा की।पदभार ग्रहण करने के बाद अमित कुमार सिंह ने कहा कि अंचल क्षेत्र में भूमि, राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यालय में पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समय पर निपटारा किया जाएगा।

इसी क्रम में शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, रसीद कटवाने सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।नए अंचलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सकेगा।