परैया थाना क्षेत्र में होली को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
PREM.
परैया थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों में होली पर्व को लेकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।फ्लैग मार्च में अंचल अधिकारी केशव किशोर और थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं। अंचल अधिकारी केशव किशोर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि होली के दौरान शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर परैया थाना के एसआई प्रशांत कुमार, देवराज कुमार रजक, सुरेंद्र प्रसाद,एएसआई बसंत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार तिवारी सहित सभी पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। पुलिस टीम ने विभिन्न पंचायतों में मार्च करते हुए आम लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।