राजीव नगर रोड नंबर 14 स्थित बड़े शिव मंदिर पर राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा की एक आवश्यक बैठक हुई
sanjiv kumar.
पटना,14 अगस्त।राजीव नगर रोड नंबर 14 स्थित बड़े शिव मंदिर पर राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा की एक आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में इंडी गठबंधन द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार से सावधान रहने का आह्वान किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने कहा कि कांस्टीट्यूशन क्लब के सचिव पद में राजीव प्रताप रूडी की जीत भाजपा की जीत है। इस बैठक में डॉक्टर नागेंद्र पाठक, श्री शेषनाथ पांडेय, श्री कामेश्वर प्रसाद सिंह, श्री सर्वेश सिंह, श्री अमरेंद्र सिंह क्रांति, श्री कुंदन सिंह, श्री देवनाथ सिंह, श्री सुधांशु कुमार सिंह, श्री कृष्ण चंद्र झा,श्री नरेश कुमार ठाकुर सहित दो दर्जन से ज्यादा लोग उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन मोर्चा के प्रधान महासचिव श्री नरेश महतो ने किया।
इस अवसर पर एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस और राजद के दुष्प्रचार से सावधान रहने की बात की गई। देश के कुछ मीडिया हाउस, इंडी गठबंधन के नेता और कुछ सड़े गले राजपूत नेता इस दष्प्रचार में लगे हुए हैं। जैसे कि रूडी भाजपा के सदस्य ना होकर इन्हीं के आदमी हों। यह लड़ाई भाजपा के दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव प्रताप रूडी और संजीव बालियान के बीच में थी। इस लड़ाई से न गृह मंत्री अमित शाह जी का कोई लेना देना था और ना प्रति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का। अंततः जीत तो भारतीय जनता पार्टी की ही हुई है।
राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि इंडी गठबंधन का दुष्प्रचार, भाजपा के खिलाफ नहीं वरन् पूरी राजपूत जाति के खिलाफ है। राजपूत जाति को भाजपा से तोड़ने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। इससे बिहार के राजपूतों को सावधान रहने की जरूरत है।
