बिहार के मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर जनता की फरियादों को सुनकर निष्पादन करने का दिया निर्देश

WhatsApp Image 2026-01-05 at 6.36.49 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार )- गयाजी जिला के टिकारी अनुमंडल स्थित केसपा निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता सह साहित्यकार हिमांशु शेखर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों को जनता की शिकायतें सुनने तथा उनके सतत समाधान के निर्देश का स्वागत किया है।श्री शेखर ने कहा कि सरकारी पदाधिकारी को जनता का सेवक कहा जाता है, लेकिन वर्तमान समय में उनकी जीवन-शैली में जमींदारी प्रवृत्ति की झलक देखने को मिलती है। आम जनता महीनों तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटती रहती है, परंतु कई बार पदाधिकारियों के दर्शन तक नहीं हो पाते।उन्होंने कहा कि सभी सरकारी पदाधिकारियों को सरकारी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, इसके बावजूद अनेक मामलों में जनता के फोन कॉल को जानबूझकर नजरअंदाज किया जाता है, जो जनसेवा की भावना के विपरीत है।हिमांशु शेखर ने इस पहल को और प्रभावी बनाने हेतु अपने सुझाव मुख्यमंत्री को भेजे हैं।

उन्होंने मांग की है कि शिकायत निवारण प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाए, जिससे वरीय पदाधिकारी इसकी निगरानी कर सकें। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता को उनके आवेदन की प्राप्ति रसीद एवं पंजीकरण संख्या अनिवार्य रूप से दी जाए। इस व्यवस्था में डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम को शामिल किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता अपनी समस्या की स्थिति जान सकें।उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के लिए निर्धारित समय-सीमा तय की जाए और तकनीक का उपयोग कर पूरी व्यवस्था को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए। श्री शेखर ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही सरकारी कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।