अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गयाजी शहर स्टेडियम विहीन -कॉंग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-गयाजी शहर के खण्डहरनुमा, जीर्ण- शीर्ण हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम का नव निर्माण तथा मानपूर के भूसंडा- सेलमपूर पाशु मेला ग्राउंड में वर्षों से 23 एकड़ अधिग्राहीत भूमि पर नए स्टेडियम के निर्माण की बाट जोह रहे गयाजी के छात्र, नवजवानों एवं आमजनों के लिए आज यहां कोई भी बेहतर स्टेडियम नहीं है।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार निराला, आदि ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे. जारी विज्ञप्ति में कहा कि सूबे बिहार की राजधानी पटना के बाद राज्य के सबसे महत्त्वपूर्ण गयाजी जिला मुख्यालय में एक भी बेहतर स्टेडियम नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है
जबकि बिहार का प्रथम बिहार स्पोर्ट्स अकादमी जो सबसे पहले गयाजी के लिए प्रस्तावित था, उसे मुख्यमंत्री अपने गृह जिला नालंदा के राजगीर ले जा कर बनवा लिए, उसके बाद गयाजी के मानपूर में 13 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के समय में स्टेडियम निर्माण हेतु 05 करोड़ रुपए अग्रिम भी राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराया गया था, परंतु आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।नेताओं ने कहा कि आज गयाजी में कोई भी राज्य या राष्ट्र स्तरीय स्टेडियम नहीं होने से यहां कोई भी खेल कूद, मैच आदि कार्यक्रम नहीं होता है। जबकि गयाजी शहर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति तथा विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने के कारण यहां देश- विदेश के लोगों का भी लगातार आना- जाना बना रहता है।नेताओं ने सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से अविलंब जर्जर हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम का नव निर्माण तथा मानपूर के भुसनडा में अधिग्रहित 13 एकड़ जमीन पर नया स्टेडियम बनाने की मांग दोहराई है।