मग विद्वंत परिषद देव धाम औरंगाबाद बिहार की गया जी के खटकाचक में किया गया अहम बैठक
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार )-मग विद्वत परिषद देवधाम औरंगाबाद बिहार के जिला शाखा गया जी में रविवार को एक बैठक खटकाचक गया जी में आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता आचार्य लालभूषण मिश्रा ने किया . बैठक में गया जिला के संगठन का चुनाव में अध्यक्ष के पद पर आचार्य लालभूषण मिश्र को , सचिव के पद पर गुप्तेश्वर वेद शास्त्री पंतनगर , कोषाध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार पाठक मंगला गौरी, उप सचिव के पद पर अरुण कुमार पाठक खटकाचक,
संगठन सचिव के पद पर राजेश कुमार मिश्रा पंतनगर, उपाध्यक्ष के पद पर राजेश शर्मा चंदचौरा, तथा सदस्य के रूप में रामजतन मिश्र अनंत कृष्णाचार्य मानपुर, आचार्य भभूति नारायण मिश्र अनुग्रह पुरी कॉलोनी, एवं मदन मोहन पाठक खटकाचक को सर्व सहमति से चुना गया l. शेष पदों पर अगले बैठक में चयनित किए जाएंगे. यह समिति मग विद्वत परिषद देवधाम औरंगाबाद के शाखा के रूप गया जी के नाम संचालित होगी . मुख्य कार्यालय औरंगाबाद रहेगी . बैठक में तिन दर्जन से अधिक मग बंधुओं की उपस्थिति रही जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही।