नीतीश की सुशासन सरकार में डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं- कॉंग्रेस
विश्वनाथ आनंद
गया जी (बिहार)- गयाजी स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के न्यूरो विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार की पत्नी को जान से मारने की धमकी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की घटना नीतीश की सुशासन की सरकार को तार- तार करने वाली घटना है।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, टिंकू गिरी, विशाल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा आदि ने कहा की जब सूबे बिहार में धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की जान- माल सुरक्षित नहीं है, तो आमजनों की स्थिति क्या होगी।
नेताओं ने कहा कि नीतीश सरकार में नित्य दिन हत्या, लूट , अपहरण, बलात्कार की घटनाएं आम बनी हुई है, गयाजी में विगत दिनों शक्यमुनि कॉलेज बोधगया के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, कारोबारी की ईंट- पत्थरों से हत्या आदि से प्रमाणित होता है कि नीतीश सरकार में अपराधी पूरी तरह बेलगाम है।
नेताओं ने कहा कि बीते 08 जनवरी को बिहार के पटना- गया सहित छह व्यवहार न्यायालयों को आर डी एक्स से उड़ाने की धमकी से पूरी तरह अरफा – तरफि मचने की घटना आदि से राज्यवासी सहम गए हैं।
नेताओं ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के न्यूरो विभाग के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष की पत्नी को जान मारने की धमकी देने तथा एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले को अविलंब गिरफ्तार करने सहित लगातार दो दिनों से दो, दो युवाओं की हत्या में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी एवं कड़ी सज़ा देने की मांग स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार से किया है।