शहर में सीसीटीवी कैमरे एवं ट्रेफ़िक लाईट लगाने की योजनाओं को स्वीकृति – डा प्रेम कुमार
धीरज ।
समाज के लिए लाभांवित योजना का विरोध करने वाले की भाजपा ने घोर निन्दा
गया जी।गया जी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं यातायात व आवागमन सुगम करने हेतु बिहार सरकार के तत्कालीन सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार जी के प्रयास से बिहार सरकार के सूचना प्राउद्योगिकी की विभाग द्वारा 55 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं ट्रैफिक लाइट लगाने जाने की बहुप्रतीक्षित योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह योजना वर्षों से व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों की मांग रही है। इसके अंतर्गत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं तथा गया नगर निगम परिसर में सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि गया नगर निगम के कुछ चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा इस जनहितकारी योजना का समर्थन करने के बजाय इसका विरोध किया जा रहा है तथा इसे रुकवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी, गया जिला ने इस विकास कार्य को रोकने के प्रयासों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे गया जी की जनता के हितों के साथ अन्याय बताया है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, निकिता रजक, अजय कुमार तनी, जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, अशोक कुमार, विनोद कुमार सिंह, जिला मंत्री नीरज निश्चल उर्फ मुनीलाल, विकी शर्मा मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, मनीष कुमार सोनू, हरि यादव, राजेश मस्तान, गुंजन मिश्रा, सूरज राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू यादव, जिला महिला मोर्चा पम्मी सिंह एवं ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा साहू, राजनंदन प्रसाद गांधी, सुधीर कुमार सिन्हा, पवन कुमार संजय रविदास सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अब जब गया शहर के हित में एक महत्वपूर्ण एवं आधुनिक योजना लागू की जा रही है, तब उसका विरोध करना यह दर्शाता है कि कुछ जनप्रतिनिधियों की मंशा विकास कार्यों को बाधित करने की रही है।
गया शहर के चैम्बर आफ कमर्स साहित अन्य व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवी वर्गों में इस विरोधात्मक रवैये के प्रति गहरा आक्रोश है। सभी वर्गों ने एक स्वर में मांग की है कि सीसीटीवी कैमरा योजना को शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूती मिल सके।
भाजपा गया जिला ने राज्य सरकार एवं जिला पदाधिकारी गया जी मांग ये है की से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण योजना को बिना किसी बाधा के शीघ्र पूरा कराया जाए तथा विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
