केंद्र की मोदी सरकार अमेरिका का कठपुतली बन चुका है-विजय कुमार मिट्ठू
युद्ध नहीं शांति चाहिए- काँग्रेस
विश्वनाथ आनंद
गया जी (बिहार)- केंद्र के मोदी सरकार अमेरिका का कठपुतली बन चुका है. उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिठू सहित कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहीं. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है कि इजरायल- इरान के बीच चल रहे युद्ध तत्काल बंद हो, मोदी सरकार अपनी विदेश नीति स्पष्ट करे आदि का आह्वान करते हुए काँग्रेस पार्टी के नेताओं, एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मोदी सरकार से इस बात को रखने का मांग किया है। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, शिव कुमार चौरसिया आदि ने संयुक्त रूप से आगे कहा कि अमेरिका- इजराइल पूरी दुनिया के देशों को अपने इशारों पर चलाना चाहता है
और सभी देश में जासूसी करता है खुद न्यूक्लियर हथियार रखता है और दुसरों पर प्रतिबंध लगा कर और उस देश के संसाधनों ऊर्जा श्रोतों पेट्रोलियम पदार्थों पर अपना आधिपत्य जमाता है, इसी तरह ईरान में कठपुतली सरकार बनाकर अमेरिका इजराइल उस देश के पेट्रोलियम पदार्थों पर कब्जा करने के लिए युद्ध थोप दिया है। इस युद्ध से पूरी दुनिया में अशांति फैला हुआ है, जिसमें भारत में इसको लेकर महंगाइ की मार झेलना पड़ रहा है, भारत में रसोई गैस के लिए लंबी कतार लगना शुरू हो गया है, और प्रति सिलिंडर 60 से 110 रुपया महंगा हो गया है, इसे नियंत्रित करने में मोदी, नीतीश सरकार विफल है, ईरान भारत का पुराना मित्र रहा है लेकिन इस समय मोदी सरकार अमेरिका का कठपुतली बना हुआ है।नेताओं ने कहा कि युद्ध नहीं शांति चाहिए युद्ध तत्काल बंद हो तथा मोदी सरकार अपनी विदेश नीति स्पष्ट करे।
