शेरघाटी के बसंतबाग में संयुक्त ब्राह्मण मंच की बैठक, एकजुटता पर दिया जोर
शेरघाटी। शहर के बसंतबाग मोहल्ले में संयुक्त ब्राह्मण मंच के बैनर तले सचिव दीनानाथ पांडेय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में संगठन मजबूती, सामाजिक समरसता और ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती और विकास के लिए एकजुटता ही सबसे बड़ा आधार है। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।ताकि आने वाले समय में समाज के भावी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 4 नवंबर को पुनः एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को भी जुड़कर सामूहिक विकास में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष चंदन कुमार मिश्रा,नवीन कुमार मिश्रा, संतोष मिश्रा, मनोज पाठक, महेंद्र पांडेय, मिथलेश पांडेय, दीपक पांडेय, शशि भूषण मिश्रा, अयोध्या दुबे, पशुपतिनाथ पाठक, अभिनाश मिश्रा,मनोज पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान के प्रति संकल्प लिया।