बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर दिए निर्देश
धीरज की रिपोर्ट—
इस बार अधिक संख्या में अधिक संख्या में झंडा निकलने की संभावना है।
गया जी।आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी स्थित अतिथि गृह सभागार में श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।इस बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया टाउन क्षेत्र में परंपरागत रूप से 104 स्थलों से झंडा निकलता रहा है, किंतु इस वर्ष इससे अधिक संख्या में झंडा निकलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में शोभायात्रा से संबंधित सभी पहलुओं—झांकी, राम मूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था—पर विस्तार से चर्चा की जा चुकी है। इस वर्ष शोभायात्रा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। नगर की साज-सज्जा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस बार शोभायात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी, जो समाज में सकारात्मक संदेश देगा।
डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि यह शोभायात्रा वर्ष 1990 से लगातार आयोजित की जा रही है और इसमें जिला प्रशासन का निरंतर सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस आयोजन में समाज के हर वर्ग और प्रत्येक मोहल्ले के लोग सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि यह आयोजन सामाजिक एकता का प्रतीक बन सके।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि 20 मार्च को मा मुख्यमंत्री की प्रस्तावित प्रगति यात्रा के बाद श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति की एक छोटी टीम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुनः बैठक कर तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी।इस बैठक में क्षितिज मोहन, हिमांशु राज, साकेत झा, प्रताप सिंह, विकास भदानी, देवोत्तम कुमार, चंदन भदानी, यमुना , मनीष सिंह, नवीन कुमार, शशिकांत जी, प्रदीप जी, विकास कुमार, ऋषि लोहानी, दीपक दीपू, रजनीश कुमार, अमित लोहानी, राकेश आईटी, नवीन वर्मा, अनिल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे हैं।
