मनरेगा को प्रभावी रूप से लागू कराने, केंद्र की श्रम, कृषि और आर्थिक नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्र व्यापी हड़ताल तथा बंदी कार्यक्रम- कांग्रेस

WhatsApp Image 2026-02-08 at 6.28.05 PM

विश्वनाथ आनंद.
गया जी (बिहार)-महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ( मनरेगा ) को प्रभावी रूप से लागू करने, विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन 2025 को समाप्त करने सहित श्रम, कृषि और आर्थिक नीतियों के विरोध में देश के दस से अधिक प्रमुख ट्रेड यूनियनों के आह्वान एवं कॉंग्रेस सहित सम्पूर्ण विपक्षी दलों के समर्थन से 12 फरवरी को सम्पूर्ण भारत में राष्ट्र व्यापी हड़ताल एवं बंदी रहेगा।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, इंटक के जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महासचिव टिंकू गिरी, कॉंग्रेस किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्या शर्मा, आदि ने कहा कि INTUC,AITUC,HMS, CITU AIUTUC,TUCC,SEWA, AICCTU, LPU, UTUC, सहित देशभर के 30 करोड़ मजदूरों, किसानों, कॉंग्रेस, वामपंथी दलों, सभी विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं शांतिपूर्ण ऐतिहासिक हड़ताल कर बंद बनाने का काम करेंगे।

नेताओं ने कहा कि यूनियनों के प्रमुख मांगों में नवंबर 2025 में अधिसूचित चार नए श्रम संहिताओं को रद्द करना, ड्राफ़्ट सिड बिल, बिज़ली संशोधन विधेयक, और ट्रांसफॉरमिंग इंडिया ( SHANTI ) एक्ट को वापस लेना शामिल हैं।इसके अलावा मनरेगा को प्रभावी रूप से लागू करने, विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन ( ग्रामीण) अधिनियम 2025 को समाप्त करने तथा प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध भी प्रमुख मुद्दों मे है।

You may have missed