मृतक रामाधार यादव की पत्नी को मिला चार लाख का सहायता चेक
प्रेम कुमार ।
परैया: प्रखण्ड क्षेत्र के बगाही पंचायत अंतर्गत बछेरीया गांव में वर्ष 2022 में रामाधार यादव की मृत्यु ब्रजपात के बाद उनके परिजनों को सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई। बुधवार को अंचलाधिकारी केशव किशोर ने मृतक की पत्नी सुनीता देवी को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा या दुर्घटना में मृत लोगों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है, ताकि पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल सके।
उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ हर संभव सहयोग करता रहेगा। बताया गया कि इस सहायता राशि दिलाने में ग्रामीण सरवन मांझी का भी अहम योगदान रहा। उनके प्रयास और सहयोग से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिल सकी। चेक मिलने के बाद सुनीता देवी ने प्रशासन एवं सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।