परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कृष्णा प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई
प्रेम कुमार ।
परैया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परैया में सेवानिवृत्त कर्मचारी कृष्णा प्रसाद के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, कर्मी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह का संचालन मनीष कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मवीर कुमार ने सेवानिवृत्त कृष्णा प्रसाद को अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय भी मौजूद रहे।
उन्होंने कृष्णा प्रसाद के सेवाकाल को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।इस मौके पर डॉ. दीपक कुमार, रमेश लाल, प्रेम प्रकाश, निधि वर्मा, महज़िद अली, प्रभात पोढ़, रवि राज शेखर, एकता कुमारी, सोनिका तथा पूजा गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कृष्णा प्रसाद के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।