दो पक्षो में हुआ मारपीट एक तरफ घायल, प्राथमिकी दर्ज
प्रेम कुमार ।
परैया : थाना क्षेत्र के पुनाकला पंचायत के डुमरा गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मंगलवार की देर रात डुमरा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कामदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आगे की जांच की जा रही है।