स्टोरी दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में ईट डंडे पत्थर चले

WhatsApp Image 2026-01-29 at 7.46.12 PM

उमेश चौबे ।

पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना क्षेत्र के प्राचीन प्यारेलाल के बाग में शीतला मंदिर के पास झड़प हुआ जिसमें ईट डंडे पथराव पत्थर से हमला किया यह मामला 23 तारीख को हुआ था और इधर लगातार दोनों पार्टी में तनाव बनी हुई है बतलाया जाता है कि प्राचीन शीतला मंदिर प्यारेलाल के बाग बिस्कोमान कॉलोनी आलमगंज थाना में पड़ता है यहां पर भूमि विवाद के मामले में पहले भी कई हत्याएं हो चुकी है और इस बार भी तनाव काफी बना हुआ है वहीं दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं इस भूमि विवाद के मामले में कई लोग जेल भी जा चुके हैं वही पूर्व में अर्जुन सिंह व्यक्ति की हत्या भी हुई है उनके परिवार का कहना है कि हम लोग दहशत में हैं और दहशत के साए में जी रहे हैं हमारे घर के बुजुर्ग गार्जियन अर्जुन सिंह की भी हत्या हो चुकी है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है लगातार धमकियां दे रहे हैं हम लोग सुरक्षित नहीं है प्रशासन की इसकी सूचना भी दी जा चुकी है और सीसीटीवी कैमरे में हमला बड़ों की कारनामे कैद हो चुकी है जिसको प्रशासन को उपलब्ध करवा दिया गया है वही प्यारेलाल के बाग मंदिर में पूजा पाठ करने वाले विजय यादव उर्फ विजय पांडे का कहना है

कि हमारे जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और कभी भी हम लोग के साथ घटना घटित हो सकती है आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से विजय यादव और विजय पांडे ने कहा कि पहले भी हम पर हमला हुआ है आप कोर्ट में मामला लंबित है।अर्जुन सिंह की हत्या हुई इसी जमीन के सिलसिले में इन अर्जुन सिंह की बहू का कहना है कि हमारे ससुर की हत्या कर दी गई हमारे पति की भी हत्या करने की साजिश विजय यादव उर्फ विजय पांडे के द्वारा रची जा रही है क्योंकि हम लोग का जमीन खरीदगी में है और जी प्लॉट के बारे में हम लोग पर आरोप लगा रहा है वह भूखंड निजी है और जिस पर हम लोगों ने मकान में बनाया है और अभी रह रहे हैं लेकिन लगातार इन लोगों के द्वारा हमला किया जाता है हम लोग असुरक्षित महसूस करें प्रशासन से भी हम लोग ने गुहार लगाया है यह मामला काफी पुराना है काफी दिनों से यहां न्यायालय में मामला लंबित है मामला चल रहा है वहीं प्रशासन पर भी अनदेखी का आरोप लगाया जा रहा है और प्रशासन अलर्ट नहीं होती है तो कभी भी किसी अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि यहां लगातार बाद विवाद बढ़ती नजर आ रही है विजय यादव उर्फ विजय पांडे के गुंडो के द्वारा हमला करवाया जा रहा है और जिसका सी.सी टी वी कैमरे में कारनामे करतूत कैद हो चुकी है अब देखना है कि प्रशासन इसको किस रूप में लेती है वही दोनों पक्ष की ओर से आवेदन आलमगंज थाना में दिया गया है एक दूसरे पर आरोप लगाया गया है अब यह जांच का मामला है जांच आने के बाद ही पता चलेगा की जमीन किसकी है और किसकी नहीं यह न्यायालय का मामला है