एनसीपी किसान के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने इस्तिफा देकर जदयू पार्टी का सदस्यता लिए
एस के राजीव ।
एनसीपी किसान के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने इस्तिफा देकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से जदयू प्रदेश कार्यलय में जदयू पार्टी का सदस्यता लिए,इस अवसर पर जदयू एमएलसी संजय सिंह गांधी जी,मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह भी मौजूद थे,जदयू पार्टी में शामिल होने के बाद आशुतोष सिंह ने कहा कि मैं पूर्व में भी जनता दल यू के लिए 14 वर्ष से काम कर चुका हूं मैं जदयू किसान के रोहतास जिला अध्यक्ष और प्रदेश मीडिया प्रभारी के साथ साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विधि और श्रमिक बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष साहित जदयू में काई पदों पर 14 वर्ष तक रहा हूं आज मैं अपने पुराने घर में लौटा हूं,
मैं संयोग बस एनसीपी में चला गया था,एनसीपी से 2020 और 2025 में एनसीपी के टिकट पर 208 सासाराम विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक का पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ा हूं लेकिन मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर जैसे बेरोजगारों को रोजगार देना,बिजली 125 यूनिट फ्री करना,1100 पेंशन देना,महिलाओं को रोजगार देना इसलिए मैं दोबारा पुराने घर जनता दल यू को आज ज्वाइन किया,इसके पीछे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेडीयू बिहार सह पूर्व राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के मार्ग दर्शन से जनता दल यू में आज शामिल हुआ,आगे जदयू के लिए रोहतास बिहार के लिए काम करता रहूंगा.