राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विरोध का किया गया इजहार- कांग्रेस

WhatsApp Image 2025-12-24 at 4.39.57 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार )- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ( मनरेगा ) का नाम बदलकर विकसित- भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( वि बी जी राम जी) करने के खिलाफ काँग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक धारदार आंदोलन के तहत आज चौथे दिन अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाले भूमि बोधगया के हृदय स्थल पर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विरोध का इजहार किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधगया प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामजी मांझी ने किया तथा संचालन शिव शंकर प्रसाद ने किया।प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, गया जिला कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, गया जिला किसान कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, कमलेश चंद्रवंशी उदय शंकर पालित, भोला कुमार, शिव कुमार चौरसिया, शांति देवी, ब्रजेश राय, बच्चू मालाकार, विनोद यादव, गोपाल पासवान, राजू पांडे, शैलेन्द्र वर्मा, लखन यादव, वीरेंद्र कुमार यादव आदि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा कार्यक्रम के नाम में से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा कर राष्ट्रपिता का अपमान करने के साथ-साथ उनकी दुसरी वैचारिक हत्या के समान है,

जिसे भारतवासी कभी बर्दास्त नहीं करेंगे.नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जो हे राम तथा रामराज्य की बातें हमेशा कहा करते थे, परंतु केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा कार्यक्रम में से महात्मा गाँधी का नाम को हटाने के लिए तथा जी राम जी जोड़ने के लिए पूरा नाम में हिंदी अँग्रेजी दिनों वर्ड जोड़ने का बेतुका काम क्यों कर रही हैं ।नेताओं ने कहा कि गया जिला में मनरेगा के नाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने के खिलाफ विगत चार दिनों से लगातार समूचे गया जिला में आंदोलन चला रही है, 25 दिसंबर को बेलागंज प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम होगा, 26 दिसंबर को इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान प्रांगण में अवस्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा, 27 को टीकारी अनुमंडल मुख्यालय के बाद 28 दिसंबर 2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर गया चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा से पदयात्रा निकालेगा जो पूरा गयाजी शहर में घूमते हुए गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में समाप्त होगा।नेताओं ने बोधगया नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, तथा नगर परिषद आयुक्त से बोधगया बजार स्थित गांधी जी की प्रतिमा स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा प्रतिमा को साफ़ सुथरी रखने की भी मांग किया है।