संविधान के मूल्यों से बच्चे अपना व्यक्तित्व को समृद्ध करें- डीईओ

WhatsApp Image 2025-11-26 at 9.05.44 PM

पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के परिसर में धूमधाम से मना संविधान व नशा मुक्ति दिवस।
विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद( बिहार )-जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के परिसर में जिला मुख्यालय स्थित सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने संविधान प्रस्तावना का वाचन किया एवं बच्चों को संविधान में निहित मूल्यों के साथ अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का समन्वयन कर रहे विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख विद्यालयों के बच्चों ने ओल्ड जीटी रोड पर नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बदलते बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर होते रहने का उत्सव प्रभात फेरी कर मनाया एवं मध निषेध के प्रति सरकार के कड़े संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता के बारे जागरूकता फैलाया।

प्रभात फेरी को डीईओ,डीपीओ एवं उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रभात फेरी के उपरांत सभी बच्चे पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में जमा हुई जहां विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने सभी का स्वागत कर दोनों प्रमुख दिवसों के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया। डीपीओ भोला कुमार कर्ण, डीपीओ एमडीएमएवं डीपीओ समग्र शिक्षा अमृतेश आर्यन ने भी नशा सेवन के दुष्प्रभावों से बच्चों को अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी बच्चों के बीच अल्पाहार का वितरण करवाए।