मरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दूसरी हत्या के समान है- कांग्रेस

WhatsApp Image 2025-12-21 at 7.52.54 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को गयाजी के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष ” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान “, “मनरेगा का नाम बदलना गांधी की दूसरी हत्या के समान ” आदि नारों को बुलंद करते हुए शांतिपूर्ण देश के ग्रामीण गरीब मजदूर परिवार की जीवन यापन कार्यक्रम मनरेगा के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने तथा केंद्र की राशि में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कॉंग्रेसजनों ने अपने, अपने हाथों में विभिन्न प्रकार के पोस्टर लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, इंटक जिला महासचिव टिंकू गिरी, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल कुमार सिंह ,राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, धर्मेंद्र कुमार निराला, शिव कुमार चौरसिया , जगदीश प्रसाद यादव, एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह,

गया जिला कॉंग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, गया जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्या शर्मा, विनोद उपाध्याय, बैजू प्रसाद, अशोक कुमार राम, रूपेश चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।इस दौरान नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलना महात्मा गांधी की दूसरी वैचारिक हत्या के समान है, जिसके खिलाफ काँग्रेस पार्टी गांव, वार्ड , पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल, जिला से प्रदेश मुख्यालय तक जोरदार संघर्ष करेगी।नेताओं ने कहा कि मनरेगा कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सुरक्षा कवच का काम किया है, जिसे मोदी सरकार समाप्त करने को उतारू है।नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार अपने ग्यारह साल के कार्यकाल में इतिहास बनाने के बजाय इतिहास मिटाने का काम शुरू से करते आ रही है, जैसे योजना आयोग का नाम नीति आयोग, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण का नामकरण पंडित दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण, इंदिरा आवास योजना का नाम प्रधानमंत्री अवास योजना, आदि के बाद मनरेगा का नाम वी वी जी राम जी कर बापू का अपमान करने का काम किया है।नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी 21 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के स्थापना दिवस के दिन तक एक सप्ताह तक जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय , प्रखंड मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का काम करेगी।