जूना अखाड़े ने किये स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी का निष्काशन निरस्त

WhatsApp Image 2026-02-08 at 5.50.43 PM

DR. PANKAJ KAUSHIK.

हरिद्वार .पूर्व में अखाड़ा विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए अखाड़े से निष्कासित किये गए महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी का निष्कासन निरस्त कर दिया गया हैं । श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज का निष्कासन समाप्त कर दिया है। अखाड़े द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, उन्हें अब पूर्व की भांति ससम्मान अखाड़े में पुनः शामिल कर लिया गया है।

अखाड़े के द्वारा जारी पत्र के अनुसार अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती महाराज ने बताया हैं कि स्वामी यतींद्रानंद गिरि के कुछ बयानों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। इस समिति का नेतृत्व वरिष्ठ सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज कर रहे थे।व्यापक जांच के बाद समिति ने पाया कि स्वामी यतींद्रानंद गिरि पर लगाए गए आरोप भ्रामक और तथ्यहीन थे। जांच समिति की इसी रिपोर्ट के आधार पर, अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देशानुसार उनके निष्कासन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया।